March 17, 2026

खरही में आग लगाने को लेकर मारपीट, दो आरोपी पर अपराध दर्ज

कोरबा 22 नवम्बर। वनखेता रानीगढ़ी क्षेत्र में दो युवकों ने मिलकर एक ग्रामीण से जबरदस्त मारपीट की। घटना में उसके हाथ-पैर फैक्चर हो गए। पसान पुलिस ने इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार पिछली रात 9 बजे यह घटना हुई है। वनखेता गांव में रहने वाला बुद्धु सिंह गोड़ अपने खेत में लगी धान की फसल कटाई के कुछ दिनों बाद उपार्जन की प्रक्रिया में लाना चाहता था। इधर गांव के रहने वाले पवन बढ़ई और इंद्रपाल सिंह गोड़ उसके यहां पहुंचे और खरही को जलाने का प्रयास करने लगे। इसी बात को लेकर बहस बाजी हुई। बुद्धु सिंह ने इस बर्ताव पर आपत्ति जतायी तो आरोपियों ने मिलकर उससे मारपीट की। पसान से 28 किमी दूर हुई घटना की जानकारी आज सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word