नवोदय विद्यालय में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आवेदन अब 30 नवंबर तक

चयन परीक्षा 09 अप्रेल को होगी आयोजित

कोरबा 24 नवम्बर। नवोदय विद्यालय कोरबा में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा नवमीं में चार रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।

आवेदक अब 30 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा कोरबा में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 09 अप्रेल 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पहले 15 नवंबर 2021 निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर 2021 कर दिया गया है। अभ्यर्थी आवेदन के लिए वेबसाइट में लॉग इन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले के अभ्यर्थी ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद का अवलोकन कर सकते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word