March 17, 2026

नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक

चयन परीक्षा 30 अप्रेल 2022 को होगी आयोजित

कोरबा 24 नवम्बर। जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा तहसील कटघोरा में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रेल 2022 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 30 नवंबर 2021 तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से संशोधित प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपनी-अपनी प्रविष्टि पूर्ण कर प्रधानपाठक से हस्ताक्षर करवाकर संबंधित विकासखण्डों के जारी किए गए ई-मेल पर भेजना होगा। जिन पालकों के द्वारा अपने पाल्य-पाल्या का आवेदन पत्र जिन विकासखण्डों के लिए किया गया है उन्हें उसी विकासखण्ड के ई-मेल पर संशोधित प्रमाण पत्र भेजना होगा अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय में जमा करना होगा। अन्य किसी ई-मेल पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि प्रमाण पत्र ई-मेल पर भेजने के लिए सभी विकासखण्डों का ई-मेल आईडी जारी किया गया है। विकासखण्ड करतला के अभ्यर्थियों को ई-मेल आईडी पर अपना प्रमाण पत्र भेजना होगा। इसी प्रकार विकासखण्ड कटघोरा के अभ्यर्थी ई-मेल पर भेजेंगे। विकासखण्ड कोरबा के अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्र भेजने के लिए ई-मेल आईडी विकासखण्ड पाली के अभ्यर्थियों के लिए एवं विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के अभ्यर्थियों के लिए ई-मेल आईडी जारी किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट अवलोकन किया जा सकता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word