October 2, 2024

नगर निगम में तीन अधिकारियों की पदस्थापना

कोरबा 25 नवम्बर। नगरीय प्रशासन विभाग ने अनेक निकायों के अधिकारियों का स्थानांतरण करने का आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत नगर निगम कोरबा में तीन अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इसी के साथ नगर पालिका कटघोरा के सीएमओ को मुंगेली स्थानांतरित कर दिया गया है।

आदेश के अंतर्गत सरगुजा संभाग में सहायक संचालक कार्यालय में पदस्थ अधीक्षण अभियंता मनोज सिंह ठाकुर को सामान्य पद पर कोरबा नगर निगम में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा उपायुक्त के तौर पर खजांची कुम्हार की पदस्थापना की गई है। उप अभियंता आर पी सोनकर को भी कोरबा में पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे चिरमिरी में पदस्थ थे। विभाग के द्वारा जारी आदेश के अंतर्गत कटघोरा के सीएमओ जेपीसिंह को मुंगेली स्थानांतरित किया गया है। इसके विकल्प में ज्ञानपुंज कुलमित्र सीएमओ बरमकेला को कटघोरा पदस्थ करने के आदेश दिए गए हैं। संबंधितों को जल्द ही नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

Spread the word