September 20, 2024

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक महेंद्र जेल दाखिल

कोरबा 27 नवंबर। शासकीय बालक व कन्या उधातर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाजार में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि एक दिन गुरूवार को छात्राओं की महिला पालक व छात्र.छात्राएं प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे और स्कूल के शिक्षक के खिलाफ छेडयखानी की शिकायत की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए शिक्षक महेंद्र कश्यप पर पलगाते हुए कहा गया कि शिक्षक होने के बावजूद कश्यप की छात्राओं पर बुरी नजर रहती है, उनसे गलत शब्दों में बात करते है, साथ ही हमेशा दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने शिक्षक कश्यप के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर पालक, शिक्षकों, शाला समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के बीच में विचार विमर्श पश्चात भी मामला नही सुलझा। तब पालक महिला व छात्राएं नारे बाजी करते हुऐ हरदीबाजार चौकी में जाकर महेंद्र कश्यप के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, साथ ही लिखित बयान दिया। इस पर उपनिरीक्षक तारनदास कोसले ने शिक्षक महेंद्र कश्यप के खिलाफ धारा 354 छेडखानी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इस दौरान पालक महिला व छात्राओं के साथ सरपंच व जनपद सदस्य भी उपस्थित रहे, जो कार्रवाई पश्चात लौटे। शिक्षक व शाला समिति ने विघालय में बैठक कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। संस्था के प्राचार्य बीएन दीवाकर ने उक्त घटना की जानकारी विभाग के उधा अधिकारियों को देने की बात कही। इस संबंध में शिक्षक महेंद्र कश्यप का कहना है कि वर्ष 2007 से इस स्कूल में अध्यापन करा रहा हूं। राष्ट्रीय सेवा योजना से भी जुड़ा रहा और विद्यार्थियों से कार्यक्रम कराते रहा हूं। मोहल्ला क्लास भी ले रहा। विद्यार्थियों द्वारा मेरे उपर आरोप लगाए हैं, यह मेरे समझ से परे है। आरोप से पूरी तरह इंकार करता हूं। यदि आरोप सही है तो स्कूल से मेरा स्थानांतरण कर दिया जाए। इधर हरदीबाजार पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की विवेचना की और शुक्रवार को शिक्षक महेंद्र कश्यप को धारा 354, 8,12 पाक्सो एक्ट के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Spread the word