March 17, 2026

कलेक्टर श्रीमती साहू ने सोनपुरी धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

बारदानों को व्यवस्थित रखने और सभी तैयारियां पूरी करने दिए निर्देश

कोरबा 28 नवंबर। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने विकासखण्ड कोरबा के सोनपुरी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सोनपुरी समिति में धान खरीदी से संबंधित जरूरी संसाधनों और अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने खरीदी केन्द्र में बारदानों को व्यवस्थित रूप से रखने और खराब बारदानों को अलग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक दिसंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी की सभी तैयारियों को तेजी से पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने पोर्टल में किसानों के रकबा त्रुटि दिखाने की समस्या में सुधार की प्रगति की भी जानकारी ली। धान खरीदी शुरू होने से पहले रकबा त्रुटि में सुधार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि किसानों के पंजीकृत रकबे में सुधार हो जाने से किसानों को धान बेचने में परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र सोनपुरी में धान संग्रहण के लिए बनाए गए चबुतरे का भी अवलोकन किया। उन्होंने चबुतरे की साफ-सफाई तथा बारदानों का अच्छी तरह से रख-रखाव भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने धान खरीदी केन्द्र में खरीदी से संबंधित संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता, नमीं मापक यंत्र, समर्थन मूल्य से संबंधित डिस्प्ले और बारिश की स्थिति में धान को बचाने के लिये तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी भी समिति प्रबंधक से ली। उन्होंने अगले दो दिनों में समिति से जुड़े किसानों के धान रकबे की त्रुटि को प्राथमिकता से ठीक करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word