July 7, 2024

कोरबा 28 नवंबर। आजादी की 75 वीं सालगिरह के अवसर पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कोरबा में किया गया। पुराना बस स्टैंड स्थित नगर निगम के सभागार में अमृत महोत्सव का आयोजन कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुए। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भारतीय खाद्य निगम की स्थापना वर्ष 1965 से लेकर अब तक राष्ट्र की खाद्दन्न सुरक्षा में एफसीआई के योगदान की चर्चा की गई।

भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने कोविड 19 महामारी के दरम्यान केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गई विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खाद्दन्न वितरण की व्यवस्था में भारतीय खाद्य निगम द्वारा कि ये गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने भारतीय खाद्य निगम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कोरोना महामारी के दौरान किये खाद्यन्न वितरण के सुचारू व्यवस्था के लिए भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित इस कार्य में संलग्र सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा। कार्यक्रम के अंत में भारतीय खाद्य निगम की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभीजनों का अभार प्रकट किया गया तथा राष्ट्र की सेवा में इसी तरह निरंतर तत्पर रहने के दृढ़ संकल्प के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में कोरबा के गणमान्यजन, नागरिक आपूर्ति निगम, जिलाविपणन संघ तथा भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the word