April 11, 2026

मासूम बेटी के साथ पिता ने तीन माह किया दुष्कर्म

कोरबा 1 दिसम्बर। अस्वस्थ्य होने की वजह से मां अस्पताल में छह दिन दाखिल रही। इस बीच घर पर अकेली नौ साल की बेटी पर उसके अपने पिता की नीयत बिगड़ गई। पिता ने बेटी को पहले खूब डराया धमकाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी पत्नी डिस्चार्ज होकर लौट आई, उसके बाद भी वह मौका देख कर दुष्कर्म करने से बाज नहीं आता था।

यह घटना रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत की है। आटो चलाने वाले एक पिता के रूप में हैवान का चेहरा सामने आया है। करीब तीन माह पहले उसकी पत्नी अस्वस्थ्य हुई और उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। करीब छह दिन उसका वहां इलाज चला। इस बीच घर में उसकी नौ साल की बच्ची अकेली थी। पहले दिन तो उसके पिता उसे बेवजह गाली-गलौच करते हुए उसे प्रताड़ित किए। दूसरे दिन रात को उसके साथ अश्लील हरकतें की और बाद में उसके हौसले इतने बढ़ गए कि बच्ची के साथ वह दुष्कर्म करने लगा। हैवानियत की हद हो गया कि जब वह अप्राकृतिक कृत्य करने बाज नहीं आया। पत्नी के अस्पताल से वापस लौटने के बाद सुबह एक फैक्ट्री में काम करने चली जाती थी। इस दौरान उसका पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म किया करता था। करीब तीन माह तक हैवानियत का यह दौर चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता के खिलाफ धारा 376 च, 376 ,2 ढ, 376 ,3.च, 323, 506, पास्को एक्ट अपराध पंजीबद्ध किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word