October 5, 2024

दो दिन में चार हजार 800 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

132 किसानों का 94.52 लाख रूपए का धान खरीदा गया, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाओं से किसानों में उत्साह

कोरबा 3 दिसंबर। कोरबा जिले में पिछले दो दिनों में ही समर्थन मूल्य पर किसानों से 94 लाख 52 हजार 456 रूपए का धान सहकारी समितियों द्वारा खरीदा जा चुका है। जिले के 54 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की सभी व्यवस्थाओं से किसानों में धान बेचने के लिए खासा उत्साह है। पिछले दो दिनों मे 132 किसानों ने अपना धान बेच दिया है। शुरूआती दो दिनों में चार हजार 872 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। दो दिनों में किसानों से चार हजार 692 क्विंटल 80 किलो मोटा और 179 क्विंटल 60 किलो सरना धान खरीदा गया है। आज देर शाम तक 109 किसानों से तीन हजार 956 क्विंटल 80 किलो धान खरीदा गया है। आज तीन हजार 777 क्विंटल 20 किलो मोटा और 179 क्विंटल 60 किलो सरना धान खरीदा गया है। जिले में तीन दिसंबर को धान बेचने के लिए 309 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 11 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी होगी। इसके लिए किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जायेंगे।

जिले के धान खरीदी केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिसंबर से शुरू हो गई है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य एक हजार 940 रूपए प्रति क्ंिवटल और ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य एक हजार 960 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इस बार किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी होगी। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्ंिवटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर धान बेचने आने वाले किसान भी इस बार काफी उत्साहित हैं। पाली सहकारी समिति में धान बेचने आए सैला गांव के किसान जैतराम डिक्सेना ने बताया कि टोकन कटने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि 110 क्विंटल धान एक साथ बिक गया है और समिति प्रबंधक ने इसकी राशि भी तीन-चार दिनों में बैंक खाते में जमा होने की बात कही है। पाली समिति में ही किसान श्री सेवक राम डिक्सेना ने भी अपना धान बेचा है। श्री डिक्सेना ने कहा कि धान खरीदी के लिए शासन-प्रशासन ने बहुत ही अच्छी व्यवस्था खरीदी केन्द्रों पर सुनिश्चित की है। टोकन भी आसानी से जारी किए जा रहे हैं। किसान श्री डिक्सेना ने सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए अच्छे व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन का आभार भी जताया है। छुरीकला सहकारी समिति में धान बेचने आए किसान श्री सयान जी साहू ने बताया कि एक ही बार में धान बेचने का टोकन मिल गया था। तीन एकड़ 39 डिसमील खेत में 48 क्विंटल 80 किलो धान हुआ है जिसे आज समिति में समर्थन मूल्य पर बेचा है। श्री साहू ने सहकारी समिति में तौलाई से लेकर धान की नमी मापने तक की व्यवस्थाओं पर भी संतोष जताया है। श्री साहू ने बताया कि समिति मे धान खरीदी के लिए कोई कमी नहीं है। अभी पर्याप्त बारदाना है। धान की नमी चेक करने के लिए भी मशीन उपलब्ध है। इसके साथ ही किसानों के लिए पीने का पानी और शौचालय आदि की भी पूरी व्यवस्था है।

तीसरे दिन 309 किसानों का 10 हजार 987 क्विंटल धान खरीदा जाएगा, 38 उपार्जन केन्द्रों में जारी हुए टोकन – धान खरीदी के तीसरे दिन तीन दिसंबर को 309 किसानों को धान बेचने के लिए 38 उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। तीन दिसंबर को इन किसानों से 10 हजार 987 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। तीन दिसंबर को धान खरीदी केन्द्र केरवाद्वारी में 17, कोरबीपाली में 21, छुरीकला, कटघोरा, नुनेरा, भिलाईबाजार में 13-13 पोड़ी में 18 सिरमिना और तुमान में 22-22, हरदीबाजार और कोरबी में 12-12, पाली में 26, बिंझरा में 11, दुरपा में सात, निरधि में 16, उतरदा, चैतमा में छह-छह, उमरेली और कुलहरिया में आठ-आठ, लबेद में पांच, नोनबिर्रा, बरपाली, बरपाली-कोरबा, पिपरिया में चार-चार, सुमेधा में तीन, करतला, कोरकोमा, चिकनीपाली, जटगा, फरसवानी, भैंसमा, लाफा, दादरखुर्द में दो-दो और सोहागपुर, पोड़ी-उपरोड़ा, जवाली, तुमान, कोथारी में एक-एक किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

Spread the word