April 12, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन के कार्यक्रम में मधुमक्खियों के हमले से 15 लोग घायल

कोरबा 9 दिसंबर। मुख्य मार्ग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे 15 लोग आहत हो गए। उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मुख्य मार्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह शामिल होने कोरबा आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के लिए जब लोग वहां पहुंचने लगे, तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर भोजन की व्यवस्था की गई थी, उसके उपर ही मधुमक्खियों का छत्ता था और खाना बनाने के लिए जैसे ही आग जलाई, तो उसका धुआं मधुमक्खियों के छत्ता में जा पहुंचा। इससे मधुमक्खियां बिफर पड़ी और भीड़ पर हमला कर दिया। इससे उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खी के काटे जाने से 15 लोग आहत हो गए। इनमें एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन फानन में सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। बाद में स्थिति सामान्य होने पर उपस्थित लोगों ने भोजन किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word