October 5, 2024

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

*बुधवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, वि.सं. 2078 तदनुसार 15 दिसंबर 2021*

  *देश में आज-कमल दुबे*

• राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए ढाका के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे रवाना।

• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में नई दिल्ली में विभिन्न हितधारक समूहों के साथ बजट पूर्व परामर्श करेंगी शुरू।

• केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में सुबह 9:15 बजे खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग के पहले संस्करण का करेंगे उद्घाटन।

• भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा 2022 की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब के दो दिवसीय दौरे की करेंगे शुरुआत।

• बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन।

• उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के “सुझाव आपका, संकल्प हमारा” अभियान की करेंगे शुरुआत।

• उत्तर प्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र लखनऊ में होगा शुरू। 

• कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक चल रहे शीतकालीन सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए होगी।

• राज्य विधानसभा चुनाव के लिए गठित पंजाब कांग्रेस प्रचार समिति की चंडीगढ़ में होगी बैठक।

• दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जालंधर में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल।

• अमेजन इंडिया के प्रतिनिधि 15 और 17 दिसंबर को ईडी मुख्यालय में जांच अधिकारियों के सामने होंगे पेश।

• दिल्ली में नर्सरी के प्रवेश होंगे शुरू, आवेदन विंडो 7 जनवरी को होगी बंद।

• मुंबई में महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के स्कूल 20 महीने के अंतराल के बाद प्राइमरी और मिडिल के छात्रों (कक्षा I से VII) के लिए फिर से खुलेंगे।

• दिल्ली – काठमांडू (नेपाल) बस सेवा डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम टर्मिनल, दिल्ली गेट, नई दिल्ली से फिर से होगी शुरू।

• रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए करेंगे वर्चुअल शिखर सम्मेलन।

• पुरुषों की एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2021, मौलाना भशानी हॉकी स्टेडियम ढाका में भारत बनाम बांग्लादेश का मैच

• सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि.

Spread the word