March 17, 2026

लाम्बा ईंटरप्राइजेस में चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दुकान में काम करने वाला कर्मचारी ही निकला चोर

कोरबा 15 दिसंबर। आकाश लांबा पिता विक्रम लांबा उम्र 29 साल निवासी धनवार पारा पुरानी बस्ती कोरबा द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि टीपी नगर स्थित प्रार्थी के लाम्बा इंटरप्राइजेज टायर दुकान में 13 दिसंबर 2021 के दोपहर 02.30 बजे से 03.00 बजे के मध्य दुकान मे काम करने वाला लकी सिंह ठाकुर द्वारा दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपए नकदी चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1158/21 धारा 381 पचब पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवल साव को निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कर आरोपी कृतेश सिंह उफ़र् लकी पिता कोमल सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा को रिपोर्ट होने के उपरांत महज 1 घंटे के भीतर पकड़कर नगदी रकम 3350 रुपए बरामद किया गया। शेष रकम को खर्च कर देना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल सावए, प्रधान आरक्षक साहेब राम खटकर, आरक्षक जयप्रकाश यादव, रितेश शर्मा, अभिषेक पांडे, देव नारायण कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word