March 20, 2026

कल्याण आश्रम जशपुर के प्रमुख प्रकाश काले नहीं रहे

जशपुरनगर 25 दिसम्बर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अनुषांगिक संस्था कल्याण आश्रम जशपुर के प्रमुख प्रकाश काले का आकस्मिक निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह करीब 5 बजे ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

कल्याण आश्रम से जुड़े सदस्यों के द्वारा सोशल मीडिया में उनके आकस्मिक निधन की जानकारी दी गयी । प्रकाश काले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े पदाधिकारियों में से एक थे।

उन्होंने 1983 में संघ के प्रचारक रूप में काम प्रारंभ किया। विदर्भ में बुलढाणा, वाशिम और वर्धा में संघ के तहसील और जिला प्रचारक का दायित्व उन्होंने निभाया। 1999 में उन पर कल्याण आश्रम दायित्व आया।

प्रारंभ में विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री, पश्चिम क्षेत्र सह संगठन मंत्री, मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख और अंत तक अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख और कल्याण आश्रम की केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रकाश काले जी सदस्य रहे। वह मूलतः महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word