March 24, 2026

कोरबा 27 दिसंबर। को-ऑपरेटिव सोसायटी में 11 सदस्यों के निर्वाचन के बाद अब अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदों के लिए चुनाव होगा। दोनों खेमों के 5-5 सदस्य चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसी दशा में दोनों खेमा अब मिल-जुलकर समिति चलाने की बात कह रहे हैं। सचिव व अध्यक्ष बनने के लिए 6 वोटों की जरूरत है। एक खेमे से रामलाल साहू अकेले चुनाव जीतकर आए हैं।

्ञातव्य है कि पहली बार एसईसीएल कोरबा पूर्व के सोसायटी चुनाव में घमासान हुआ है। नदी उस पार के हर्षवर्धन शर्मा के द्वारा जोरदार प्रयास किये जाने के कारण दूसरा खेमा भी उत्साह में आ गया था। इस खेमे के दिलीप सिंह ने चुनाव ना लड़ते हुए अपने लोगों को चुनाव मैदान में उतारा था। हर्षवर्धन शर्मा खेमे के 5 सदस्य हैं व दिलीप सिंह खेमे से भी 5 सदस्य चुनाव जीतकर आए हैं। रामलाल साहू की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। इस बीच पता चला है कि दोनों खेमा चाहते हैं कि तालमेल बैठाकर अध्यक्ष व सचिव का पद ले लिया जाए। दिलीप सिंह खेमे के निर्मल सिंह राज अध्यक्ष बनेंगे जबकि दूसरा खेमा सचिव पद चाहता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word