March 24, 2026

युवा कांग्रेस में चलेगा सदस्यता अभियान

कोरबा 27 दिसंबर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे हैं कि एक- दो महीने के बाद संगठन का चुनाव होगा। चुनाव की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इसे बाद साी खेमे सदस्यता अभियान में जुटते हुए दावेदारी भी करेंगे। युवक कांग्रेस में अभी तक कुछ कार्यकर्ता अध्यक्ष बनने के लिए रायपुर का चक्कर लगा रहे थे। दिसंबर माह तक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो जानी थी लेकिन अब माह गुजरने वाला है। इसलिए कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे हैं कि अब संगठन चुनाव होकर रहेगा। युवक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामनारायण सोनी के द्वारा तैयारी की जा रही है। वे इस बार अपने समर्थकों को संगठन चुनाव में हिस्सेदारी कराएंगे। अन्य खेमे के भरत मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्रा, शिवम, आशीष सहित कई व्यक्ति चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। अब तक वरिष्ठ नेता श्यामनारायण सोनी खेमे के व्यक्ति को ही अध्यक्ष का पद मिलता रहा है। इस बार भी यह खेमा जोरदार प्रयास करेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word