March 18, 2026

कोरबा के युवक ने ससुराल में खुदकुशी की

कोरबा 2 जनवरी। एक युवक ने अपने ससुराल जाकर खुदकुशी कर ली है। करीब 4 दिन पहले ही वह कोरबा से अपने ससुराल जांजगीर गया था। रात को वो अपने बच्चों और बीवी के साथ सोया था। अगले दिन शनिवार को उसकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। युवक ने क्यों सुसाइड किया, इस बात का पुलिस पता लगा रही है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव का है।

जानकारी के मुताबिकए कोरबा का बरपाली निवासी पुष्पेंद्र यादव;35द्ध 4 दिन पहले ही अपने सुसराल मिसदा आया था। उसकी पत्नी सीमा की तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते उसका इलाज नवागढ़ इलाके के ही किसी अस्पताल में चल रहा था। वह सीमा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत था। पुष्पेंद्र सीमा को वापस घर ले जाना चाहता था। मगर उसकी सास छठ बाई अपनी बेटी को भेजने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दामाद और सास में विवाद भी चल रहा था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

बताया गया कि विवाद के बाद पुष्पेंद्र अपनी पत्नी सीमा और 2 बच्चों के साथ सो गया था। सुबह 6 बजे उठकर सीमा काम करने चले गई थी। पता चला है कि जैसे ही वह काम करने चले गई। पुष्पेंद्र ने उसी दौरान कमरे में फांसी लगा ली। सीमा जब कमरे में आई तो वह भी दंग रह गई। पुष्पेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word