March 18, 2026

कोरबा डीईओ ने किया उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण

कोरबा 8 जनवरी। शनिवार को विकास खंड कटघोरा में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कटघोरा का नवपदस्थ सहायक जिला परियोजना अधिकारी के जी भारद्वाज ने आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यालय के प्राचार्य आर एल भारद्वाज एवं प्रभारी प्राचार्य एम एस कवर ने उन्हें स्कूल के सभी शिक्षकों का सामान्य परिचय किया। उन्होंने स्टाफ रूम में सभी शिक्षकों को स्कूल में कोविड .19 का पालन करते ऑनलाइन बच्चों को सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

एडीपीओ ने एक अच्छे शिक्षक में क्या क्या बातें होनी चाहिए एउसके बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक के लिए विषय का संपूर्ण ज्ञानए शिक्षण विधियों का ज्ञान एवं छात्रों से उचित व्यवहार को प्रमुख बताया। स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उनके इस दिशा निर्देश का सफलतापूर्वक पालन का प्राचार्य ने आश्वासन दिया एवं सहायक जिला परियोजनाअधिकारी ने अपना विचार सभी से साझा किए।

उन्होंने शिक्षकों के तीन गुणों पर जोर दिया। उनके अनुसार विषय ज्ञानए शिक्षण तकनीक और छात्रों के साथ तालमेल और व्यवहार सभी में सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपनी उम्मीदों को साझा किया और बार.बार स्कूल आने का वादा भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह जहां भी जाते हैंए वहां काम बेहतरीन तरीके से करने का पूरा प्रयास करते है। कोरबा जिला पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है और अब स्वामी आत्मानंद विद्यालय से शिक्षा को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डी एल भारद्वाज पोड़ी उपरोड़ा, सीआर देवांगन व्याख्याता, एस एन शिव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ कोरबा, अजय श्रीवास्तव मंडल संयोजक, भारत भूषण साहू उपस्थित।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word