March 18, 2026


कोरबा 8 जनवरी। खपराभट्टा के बाद चोरों के निशाने पर बुधवारी बस्ती इलाका आ गया है। मौका मिलने के साथ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। यहां पर सुनेपन का लाभ लेकर एक मकान का ताला तोड़ चोरों ने हजारों का सामान साफ कर दिया। पीड़ित पक्ष ने इस बारे में रामपुर पुलिस को अवगत कराया है। बुधवारी बस्ती में रहने वाली गिरिजा निर्मलकर को इस घटना में 50000 का नुकसान हुआ है। अपने पिता के बीमार होने पर गिरजा एक दिन के लिये बाहर गई थी।

इसी दौरान चोरों ने मौके की नजाकत को भांपने के साथ अपने मंसूबे दिखाए। गिरजा ने बताया कि 30 हजार नगदी सहित अन्य सामान पार कर दिए गए। पीड़ित पक्ष के द्वारा संदेह जताया गया है कि आसपास के तत्वों की भूमिका इस मामले में हो सकती है। महिला के घर को निशाना बनाने वाले आरोपी कब तक पुलिस की गिरत में आते है, इसका इंतजार बना हुआ है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word