March 18, 2026

कोरबा 8 जनवरी। एसकेएमएस के महासचिव हरिद्वार सिंह का गेवरा आगमन हुआ था। उन्होंने यूनियन कार्यालय में बैठक लेते हुए कोयला कामगारों को किये गए पदोन्नति पर चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक कई ऐसे कोयला कामगार हैं जो पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।

कोयला कामगार पदोन्नति नहीं होने पर आक्रोशित हैं। पूरे एसईसीएल क्षेत्र में पदोन्नति के लिए अलग- अलग दबाव बनाया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर पदोन्नति सूची प्रबंधन को दी जाएगी। अगर कोयला कामगारों को पदोन्नत नहीं किया जाता है तो मुयालय में भी आंदोलन होगा। बैठक में कुसमुंडा, दीपका, गेवरा के पदाधिकारी मौजूद थे। दीपक उपाध्याय, एल.पी.अघरिया, सी.के.सिन्हा, संजीव शर्मा, मदन सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोयला कामगार भी अपने- अपने क्षेत्र में सूची का इंतजार कर रहे थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word