February 26, 2026

मुक्तांजलि और स्कार्पियो की भिड़ंत, 6 लोग घायल

कोरबा 12 जनवरी। कोरबा-कटघोरा मार्ग पर सलोरा के पास पिछली रात 10 बजे मुक्तांजलि 102 और स्कार्पियो की आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए। इनमें मुक्तांजलि के चालक जितेंद्र सिंह और एक सहयोगी की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। उन्हें कटघोरा के यूसीएचसी में भर्ती किया गया है जबकि 4 अन्य घायलों के बारे में अगली जानकारी अप्राप्त है।

बताया जा रहा है कि सलोरा पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों वाहन अलग-अलग चार दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान इनमें टक्कर हुई। इसके पीछे के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। कटघोरा टीआई नवीन देवांगन ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस को सूचित नहीं किया गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word