March 25, 2026

दुर्घटना में घायल महिला की मौत

कोरबा 14 जनवरी। जिले के ग्राम सिंदुरगढ़ थाना पसान निवासी एक 56 वर्षीय महिला कल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे पोड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से रेफर कर कोरबा जिलाअस्पताल लाये जाने पर आज तड़के उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिंदुरगढ़ थाना पसान निवासी फूलकुंवर गोंड़ उम्र 56 पति मंगल सिंह गोंड़ कल शाम दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे पोड़ी उपरोड़ा सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोरबा जिला अस्पताल आज सुबह रेफर किया गया। यहां जिला अस्पताल में लाये जाने के बाद 8.55 बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word