February 27, 2026

कोरबा 15 जनवरी। पाली थानांतर्गत ग्राम अलगीडांड में निवासरत नवविवाहिता अपने पति एवं सास.ससुर को बिना कुछ बतायें अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। दो दिनोंं तक खोजबीन के उपरांत परेशान होकर उसके पति ने पाली थाने में गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज करा दी।

जानकारी के अनुसार पाली थानांतर्गत ग्राम दमिया निवासी दिनेश कुमार अगरिया उम्र 25 पिता इतवार सिंह अगरिया की शादी गौरीबाई अगरिया उम्र 23 के साथ 3 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद गौरी बाई अपने पति के घर ग्राम दमिया आ गई थी। वर्तमान समय में अगरिया दंपत्ति इन दिनों पाली थानांतर्गत ग्राम अलगीडांड में रह रहे थे। वहां रहते हुए ये लोग खेती.किसानी एवं आवश्यक रोजी मजदूरी करते हुए अपना भरण.पोषण कर रहे थे।

बताया जाता है कि गत 13 जनवरी को गौरी बाई सुबह 10 बजे के लगभग अपने पति को बिना कुछ बताये तथा सास-ससूर को जानकारी दिये गये बगैर अचानक घर से निकल गई। जिसके बाद वह देर सायं वह रात तक उस दिन घर नहीं लौटी। इस वजह से उसका पति काफी देर तक उसके आने का इंतजार करते रहा। मगर वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद कल वह दिन भर अपनी पत्नी के खोजबीन में लगा रहा। रिश्तेदारियों में भी पतासाजी करते रहा। अतंतः आज सुबह पत्नी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली तो विवश होकर पाली थाना पहुंचा, जिसके द्वारा कार्यवाहक थाना प्रभारी आशीष सिंह को जानकारी दी गई। पाली पुलिस ने दिनेश कुमार अगरिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर उसकी पत्नी के लापता होने के मामले में गुम इंसान क्रमांक 2/22 दर्ज कर उसकी पतासाजी हेतु विवेचना शुरू कर दी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word