March 21, 2026

बालको में हाइवा की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

कोरबा 17 जनवरी। बालको की ओर आ रही तेज रफ्तार हाइवा की ठोकर से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोयले से लदी हाइवा तेज रफ्तार से बालको की ओर आ रही विपरीत दिशा से मोटर सायकल सवार को परसा भांटा के पास ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि युवक का शव छत विक्षत हो गया है जिसे पहचान पाना मुश्किल हो गया है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही चक्का जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुच शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।

प्रारम्भिक जांच में बाइक शाइन मोटर सायकल क्रमांक CG 12 N 0269 किसी एफ एल देवांगन पिता आर डी देवांगन के नाम पर है बहरहाल पुलिस जाँच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word