March 21, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, सोमवार को रिकार्ड 10 की मौत

रायपुर 17 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ एक बार फिर कोरोना का प्रकोप झेल रहा है। कोरोना वायरस के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 4574 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 31960 हो गए हैं।

जनाकारी के अनुसार 4574 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5396 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 10 मौतें हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1064290 मरीज मिले हैं। जिसमें से 1018666 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31960 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13664 मौतें हो चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ में आज 38 हजार 064 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 12.02 प्रतिशत है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word