July 15, 2024

धान खरीदी के लिए निर्धारित समय-सीमा बढ़ाई जाएः भाजपा

कोरबा 19 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार को छत्तीसगढ़ में धान खरीदने के लिए निर्धारित समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। बारिश की वजह से कई प्रकार की दिक्कत किसानों के सामने बनी हुई है। इसी के साथ बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने का दबाव भी बनाया गया है। इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में बात रखी और राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का काम 1 दिसंबर से शुरू किया गया है और 31 जनवरी तक इसे पूरा करना है अब तक की स्थिति में हर किसी को यही जानकारी है इस अवधि में बारिश होने के कारण धान खरीदने और बेचने में समस्याएं खड़ी हो गई है इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार से मांग की है कि धान खरीदने की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। सरकार से यह भी कहा जा रहा है कि वर्तमान सीजन में रवि की कई फसलों को नुकसान पहुंचा है इसलिए फसल बीमा योजना और अन्य स्तर पर किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाए जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी सरकार से कहा है। भाजपा के द्वारा आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास महतो, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, किसान मोर्चा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word