March 18, 2026

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का विरोध

कोरबा 19 जनवरी। एल्डरमेन, पार्षद व कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। वर्तमान में गैस सिलेंडर 990 रुपए में मिल रहा है। कभी भी 1000 से अधिक हो सकता है। एल्डरमेन परमानंद सिंह, एस.मूर्ति ने कहा है कि पूर्व में गैस सिलेंडर 900 रुपए के आसपास मिलता था। धीरे-धीरे कीमतों में बढ़ोत्तरी होकर 990 रुपए तक पहुंच गई है। वार्ड पार्षद अजय प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, शाहिद कुजूर ने भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध किया है।

इसी तरह बांकीमोंगरा क्षेत्र के नेता नवल किशोर पंडित, प्रदीप अग्रवाल, संजय आजाद, गणेश महंत ने भी कहा है कि आये दिन गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से घर के बजट पर असर पड़ रहा है। युवक कांग्रेस के शैलेष जांगड़े, जयकिशन पटेल, शिवा केशरवानी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के विनोद कर्ष, गिरधारी बरेठ ने भी बढ़ रही कीमतों से परेशान होने की बात कही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word