March 18, 2026

कोरबा 19 जनवरी। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के सम्मेलन को हुए दो साल होने जा रहे हैं। मार्च माह में सम्मेलन होने की संभावना बताई जा रही है। इस सम्मेलन में कार्यकारिणी तैयार किया जाएगा।

बिलासपुर संभाग में टिकेश्वर राठौर को अध्यक्ष व अशोक सूर्यवंशी को महामंत्री बनाए जाने पर कोरबा एरिया में व्यापक परिवर्तन हुआ है। लगातार सदस्य संख्या में इजाफा होता जा रहा है। इस क्षेत्र में कार्य भी लगातार हो रहे हैं। कुसमुंडा एरिया पहले से ही काफी आगे निकल चुका है। यहां पर टिकेश्वर राठौर के आने के बाद से संगठन में व्यापक रूप से मजबूती की ओर कदम बढ़ाया है। अब पूरा ध्यान गेवरा व दीपका में देना होगा। कोरबा एरिया में संगठन को काफी कमजोर माना जाता था। लेकिन अब धीरे से संगठन मजबूती की ओर है। कोरबा एरिया के जेसीसी सदस्य वेद शर्मा भी अब अधिकारी बन चुके हैं। जेसीसी का पद रिक्त होने जा रहा है। उनके स्थान पर श्रीनिवास स्वाई काम देख रहे हैं। आने वाले दिनों में नये चेहरे की तलाश हो सकती है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word