February 25, 2026

कोविड प्रोटोकाल उल्लघंन पर अब तक लगा 01 लाख 26 हजार रूपये जुर्माना

कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने निगम अमले द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही

कोरबा 20 जनवरी। बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव व सुरक्षा एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने हेतु नगर पालिक निगम कोरबा का मैदानी अमला लगातार कार्यवाही कर रहा है, निगम के सभी 08 जोन में यह कार्यवाही निरंतर जारी है। मास्क न लगाने व कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही निगम द्वारा की जा रही है, वहीं अब तक 01 लाख 26 हजार रूपये का अर्थदण्ड मास्क न पहनने वालों व प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों पर लगाया जा चुका है।

कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने तथा संक्रमण से सुरक्षा व बचाव हेतु नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निरंतर जमीनी कार्यवाही की जा रही है, एक ओर जहांॅ लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की समझाईश विभिन्न माध्यमों से दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर उल्लंघन करने वालों पर अर्थदण्ड भी लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज निगम के विभिन्न जोनांतर्गत मास्क न पहनने एवं प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों पर निगम अमले ने अर्थदण्ड की कार्यवाही की तथा 8000 रूपये अर्थदण्ड आरोपित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार कोरबा जोनांतर्गत 700 रूपये, टी.पी.नगर जोनांतर्गत 1200 रूपये, कोसाबाड़ी व पं.रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 2200 रूपये, बालको जोनांतर्गत 2000 रूपये, दर्री जोनांतर्गत 700 रूपये, बांकीमोंगरा जोनांतर्गत 500 रूपये, सर्वमंगला जोनांतर्गत 700 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। निगम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान अब तक 01 लाख 18 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया जा चुका है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word