March 21, 2026

गणतंत्र दिवस पर गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित होंगे बिलासपुर आई. जी. रतनलाल डांगी

रायपुर 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर मिलने जवानों और पुलिस अफसरों के लिए मेडल का ऐलान कर दिया गया है। होम मिनिस्ट्री की तरफ से जारी लिस्ट में इस बार कुल 10 पुलिस अफसरों को अदम्य साहस के लिए गैलेंट्री अवार्ड और 10 को सराहनीय सेवा के लिए प्रधानमंत्री मेरिटॉरियस अवार्ड दिया जायेगा। कमललोचन कश्यप सहित छत्तीसगढ़ से 10 जवानों और अफसरों को गैलेंट्री अवार्ड के लिए चयन किया गया है। सराहनीय सेवा के लिए बिलासपुर आईजी IPS रतनलाल डांगी, कमांडेंट विवेक शुक्ला, प्लाटून कमांडर रामाधार मार्कण्डेय, प्लाटून कमांडर रामबदन यादव, सहायक प्लाटून कमांडर उजियाला प्रसाद सिन्हा, हेड कांस्टेबल राजकुमार द्विवेदी, हेड कांस्टेबल कान्हू राठिया, हेड कांस्टेबल सुक्लधर नाग, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर सुशेन कुमार पाल के नाम शामिल हैं।

एसपी कमललोचन कश्यप को नक्सल क्षेत्र में अदस्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। कमललोचन कश्यप अभी बीजापुर के एसपी हैं। जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड दिया जायेगा। उनमें बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप, डीएसपी सुरेश लकड़ा, इंस्पेक्टर रामेश्वर देशभुख, सहायक आरक्षक सन्नू हेमला, सहायक आरक्षक निरंजन तिग्गा, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार साहू, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिन्हा, इस्पेक्टर सुशील आदित्य सिन्हा, एसआई संजय पोट्टाम और प्लाटून कमांडर जयविरेश यादव के नाम शामिल हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word