February 4, 2026

ग्राहक की तलाश कर रहे दो एल्युमिनियम चोर गिरफ्तार


कोरबा 31 जनवरी। पुलिस को मूखबिर से सूचना मिली कि धनरास मीडिल स्कूल के सामने मनोहर लाल खुटे, छोटूलाल देवांगन दोनो एल्मुनियम तार को चोरी कर बिकी करने के लिये ग्राहक खोज रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहन के धनरास मीडिल स्कूल के सामने दबिश दिया जो मनोहर लाल खुटे व छोटू खुटे एल्मुनियम बिजली तार चोरी कर बिक्री करने के नियत से अपने कब्जे में रखे मिले।

उक्त आरोपियों को धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर एल्मुनियम बिजली तार के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया। उक्त समानो के संबंध में कोई वैध दस्तावेज रसीद नही होना नोटिस में लिखित में हस्ताक्षर कर दिये जो मौके पर आरोपी मनोहर लाल खुटे पिता छेदीलाल खुटे उम्र 37 वर्ष सा. धनरास थाना कटघोरा जिला कोरबा के कब्जा से एलमुनियम बिजली तार बंडल में विभिन्न साईज का मुडा हुआ टुकडा 28 नग वजनी लगभग 4 किलो किमती लगभग 500 रूपये व छोटूलाल देवांगन पिता महेश राम देवागन उम्र 34 वर्ष सा. धनरास थाना कटघोरा जिला कोरबा के पेश करने पर एल्युनियम बिजली तार बंडल में विभिन्न साईज का मुडा हुआ टुकडा 28 नग वजनी लगभग 4 किलो किमती लगभग 500 रूपये जप्त कर गवाहो के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जो आरोपीगण का उक्त कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से े गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के खिलाफ इस्तगाशा क्रमांक 02/2022, धारा.41-1.4, जा.फौ./379 भादवि का तैयार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word