April 11, 2026

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के शर्मा बने अध्यक्ष और वर्मा बने सचिव

कोरबा 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक ओपन थियेटर घंटाघर में आयोजित की गई थी। शनिवार को हुई इस बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया।

जिसमें संरक्षक दाउराम सारथी, गोपाल प्रसाद प्रजापति, अध्यक्ष आरके शर्मा, उपाध्यक्ष केआर टंडन, एसके विश्वास, जेएस पोर्ते, सचिव आरके वर्मा, सहसचिव एनके नामदेव, संगठन सचिव प्यारेलाल चौहान, प्रचार सचिव राजेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष एसएस तोमर बनाए गए हैं। संघ की कार्यकारिणी सदस्य में केबीएल स्वर्णकार, पुकराम लहरे, आरएस चंदेल, धुरसाय निर्मलकर, टीपी चंद्रा, चैतराम राठिया, डॉ सीपी चंदेल, सूरज सिंह जात्रा, जेपी श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पटवर्धन, नर्मदा शुक्ला, अबरार हुसैन काजी, एमएल श्रीवास्तव, एमपी सिंह शामिल हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word