April 11, 2026

खदान मजदूर संघ ने वनवासी बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की

कोरबा 1 फरवरी। सेवा प्रकल्प के तहत अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा में अध्ययनरत 5 वनवासी बच्चों की सालाना शिक्षा व्यवस्था के लिए आश्रम के संचालक सुब्रमण्यम को भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने 30 हजार रुपए की सहायता राशि दी है ।

इसी तरह केंद्रीय कर्मशाला शाखा कोरबा की और से एक बच्चे की शिक्षा के लिए वार्षिक 6 हजार रुपए जमा करने की घोषणा की। वहीं कुसमुंडा परियोजना के अध्यक्ष हिरण कुमार चंद्रा ने भी एक अन्य बच्चे की शिक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से 6 हजार रुपए का सहयोग दिया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण चंद्रा, बिलासपुर क्षेत्र के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर, महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी, जेसीसी सदस्य वेद प्रकाश शर्मा, अरुण कुमार सिंह, अश्वनी मिश्रा, शिव कुमार त्रिपाठी,डीपी गौतम, वेलफेयर बोर्ड के सदस्य शैलेंद्र सिंह, यशवंत कुमार साहू के अलावा हिरण कुमार चंद्रा, बाबूलाल चंद्रा, राजेंद्र यादव, बनवारी लाल चंद्रा, रमेश गुरुद्वान, प्रभाकर कौशिक, राजेंद्र यादव, दादूलाल राठौर, संजय सिंह,नलिंद्रा सिंह, उत्तम कुलदीप, छतराम राठौर, राकेश वैष्णव उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word