March 26, 2026

शहर में अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी भी करेंगे गश्त: एस. पी.

▪️ *विज़िबल पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश*

*▪️रोस्टर  के अनुसार लगेगा ड्यूटी*

कोरबा 1 फरवरी। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा विजिबल पुलिसिंग के साथ साथ शहर में पुलिस की 24×7 उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके पूर्व थाना चौकी में पदस्थ अधिकारी/ कर्मचारी शहर में गश्त पेट्रोलिंग किया करते थे किंतु अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण कभी-कभी कर्मचारियों की कमी से पेट्रोलिंग नहीं हो पा रहा था। श्री भोज राम पटेल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को सप्ताह में 1 दिन ड्यूटी लगाने का आदेश गया है  ,इस आदेश के पश्चात पुलिस कार्यालय में पदस्थ  4 कर्मचारी रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शहर में पैदल गस्त पेट्रोलिंग करेंगे।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी बेसिक पुलिसिंग की ओर समय नहीं दे पाते है, आम जनता से मेल मिलाप कम होने के कारण उन्हें  शहर की घटनाओं एवम गतिविधियों की जानकारी नही मिल पाता है। इस आदेश के बाद कर्मचारी शहरों में ड्यूटी करेंगे जिससे उन्हें अनुभव के साथ-साथ बेसिक पुलिसिंग भी के क्षेत्र में जानकारी रहेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word