April 13, 2026

मध्यप्रदेश के सी एम शिवराज सिंह की जान को खतरा बताने वाला पुलिस गिरफ्त में

वासुदेव नरियानी
भोपाल 30 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान का खतरा बताकर अपवाह फैलाना और उसे वायरल करने के मुद्दे को लेकर आज दोपहर भोपाल के एक एम बी बी एस डॉक्टर राजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम आज दो दिन से डॉ राजन सिंह की तलाश कर रही थी। आज दोपहर उनका बंद मोबाइल चालू हुआ और क्राइम ब्रांच के साइबर सेल को डॉक्टर का लोकेशन कोलार इलाके के एक निजी अस्पताल का मिला। क्राइम ब्रांच तुरंत हरकत में आकर उसे अपने कब्जे में ले लिए। डॉक्टर तीन दिन पहले बकायदे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी आधार पर भोपाल पुलिस इन पर भा द बी की धारा 500, 501, 505 (2) और 188 लगाई थी। अब उनसे कई मुद्दों पर पूछ ताछ जारी है।
1210
Ranjan Prasad

Spread the word