March 23, 2026

नियमित रूप से नहीं मिल रही पेंशन, हितग्राही परेशान

कोरबा 3 फरवरी। आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को राहत देने के लिए सरकार के प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। इनमें पेंशन जैसी योजनाएं भी शामिल है। इसके अंतर्गत सीमित राशि लोगों को दी जाती है लेकिन बेलाकछार क्षेत्र के अनेक लोगों को कई महीनों से पेंशन राशि नहीं मिली है इसके चलते ये लोग परेशान हैं। अपनी परेशानी बताने के लिए यह लोग जिला कार्यालय पहुंचे।

लोगों ने इस बारे में लिखित रूप से प्रशासन को अवगत कराया। लोगों को भी कुछ पता चला इस बारे में उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया है। पेंशन राशि की पात्रता रखने वाले लोगों ने बताया कि सुविधा नहीं मिलने से उनके सामने समस्याएं पैदा हो रही है इसलिए इसका समाधान किया जाना चाहिए। अनेक मामलों में प्रशासन के द्वारा संवेदनशीलता का परिचय पिछले दिनों में दिया गया है। शायद इसी इरादे से बेलाकछार क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्या अधिकारियों की जानकारी मैं लाई है लोगों को लगता है कि उन्हें कभी तो राहत मिलेगी ही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word