उद्यमी महिलाओं को आईआईएम बेंगलुरू के माध्यम से मिलेगा ऑनलाईन प्रशिक्षण

6 सप्ताह के टेऊनिंग कार्यक्रम के लिए 28 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाईन पंजीयन

कोरबा 6 फरवरी। राष्ट्रीय महिला आयोग के समन्वय से उद्यमी महिलाओ को भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरू के द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। आकंाक्षी उद्यमी महिलाओं को 6 सप्ताह का ऑनलाईन टेऊनिंग दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए उद्यमी महिलाओं को ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम हिन्दी में रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले से व्यापार-उद्योग में शामिल महिलाएं या व्यापार-उद्योग शुरू करने की इच्छुक महिलाएं भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को अपना स्वयं का उद्यम शुरू करने के सामान्य तरीके बताएं जाएंगे। पहले से व्यापार कर रही उद्यमियों को व्यापार को आगे बढ़ाने और उसके विकास के लिए नई युक्तियाँ,साधन एवं तकनीकी जानकारियां प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस कार्य में पूर्ण सफलता के लिए प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरू से समन्वय किया है। यह संस्थान प्रबंधन, नवोन्मेषी कार्यों और उद्यमिता में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समानता और समान भागीदारी हासिल करने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम उठाया हैं। देशभर की महिला उद्यमियों को इस प्रकार की जानकारियाँ, प्रशिक्षण, ज्ञान एवं कौशल प्रदान करके महिलाओ की उद्यमशीलता को बढाना महिला आयोग का उद्देश्य है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word