September 19, 2024

समर्पण दिवस पर भाजपा लेगी सहयोग निधि

कोरबा 8 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को पूरे देश में समर्पण दिवस के रूप में मनाती हैं और इसी दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के संचालन हेतु अपनी ओर से आजीवन सहयोग निधि के समर्पण का भी प्रण लेते हैं।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा में आजीवन सहयोग निधि संग्रह के शुभारंभ हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष मा.धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य एवं कोरबा जिला संगठन सह.प्रभारी विक्रांत सिंह के विशेष उपस्थिति में परिवहन नगर स्थित पंडित दीनदयाल कुंज जिला भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। जिला भाजपाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला संगठन सह.प्रभारी विक्रांत सिंह ने आजीवन सहयोग निधि समर्पण के महत्व पर बात रखी। धरम लाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के समय से आज तक कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी के संचालन के विषय में जानकारी दी तथा आजीवन सहयोग निधि से संग्रहित राशी के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन एवं बढ़ी हुए कीमतों को लेकर सरकार को निशाने पर लिया।
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लाम्बा, अशोक चावलानी, जिला अध्यक्ष राजीव सिंह,महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया,पूर्व विधायक तानाखार रामदयाल उइके, सुश्री श्यामा कंवर, उमाभारती सराफ, पवन गर्ग, मनोज पारासर, हितानंद अग्रवाल, मनोज मिश्रा, सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Spread the word