March 21, 2026

अज्ञात शव का दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान

कोरबा 10 फरवरी। कोरबा जिले के रानी अटारी क्षेत्र में मिले एक पुरुष शव की पहचान आज दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। शव की उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही हैं। पुलिस के द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों को शव की फोटो भेजे गए हैं, ताकि आवश्यक जानकारी हासिल हो सके।

पसान पुलिस थाना प्रभारी लक्ष्मण पात्रे ने बताया कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की रानी अटारी परियोजना के नजदीक एक शव बुधवार को मिला था। स्थानीय व्यक्ति के द्वारा इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है। इस आधार पर 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। अब तक मृतक के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह कौन है और उसका वास्ता कहां से था। इसलिए हमारे द्वारा आसपास के पुलिस थाना और चौकी को अवगत कराया गया है। वहां से पता किया जाएगा कि हाल के दिनों में कोई व्यक्ति लापता तो नहीं हुआ है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word