March 18, 2026

Nanki Effect : कलेक्टर ने प्रारंभिक तौर पर गीता देवी अस्पताल को बंद करने के दिये निर्देश

पहाड़ी कोरवा महिला की मौत का मामला

पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान रामपुर विधायक ननकीराम कँवर के धरने पर बैठने के बाद हरकत में आया प्रशासन

गीता देवी मेमोरियल अस्पताल का लाइसेंस नहीं पाए जाने पर की गई कार्रवाई

कोरबा 12 फरवरी 2022। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत के मामले में जांच समिति गठित की हैं। समिति द्वारा जांच में अस्पताल संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं पाए जाने पर गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को प्रारंभिक  तौर पर  बंद कर दिया गया हैं।  जांच समिति में शामिल डॉ बीबी बोडे ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक अस्पताल को बंद रखा जाएगा।

धरने पर बैठे पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कँवर

उन्होंने बताया की मामले की पूरी जांच पड़ताल की जाएगी । साथ ही पहाड़ी कोरवा महिला की मौत  की हर पहलुओं पर जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक अस्पताल को बंद कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर बोड़े ने बताया की अस्पताल में भर्ती मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल में शिफ्ट करने की करवाई की जा रही है। 

1210
Ranjan Prasad

Spread the word