March 21, 2026

भाजपा कोरबा नगर मंडल के प्रयासों से दुर्गेश को मिली ट्राई साईकल

कोरबा 14 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल के द्वारा वार्ड नंबर 8 निवासी दुर्गेश कुमार गबेल पिता दिलीप कुमार गबेल जो की पैरों से दिव्यांग होने के कारण चलने में असमर्थ थे, जिसकी वजह से उन्हें कॉलेज जा कर पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था उनकी परेशानी को देखते हुए भाजपा कोरबा नगर मंडल द्वारा प्रयास कर बैटरी चलित ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाया गया जिससे उनको आगे की पढ़ाई करने में किसी तरीके की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्री युगल कैवर्त्य, युवा मोर्चा कोरबा नगर मंडल महामंत्री नवनीत राहुल शुक्ला, मनोज टेवानी उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word