March 26, 2026

मलैदा बेस कैंप : हथियार के साथ गायब हुआ जवान, मचा हड़कंप!

राजनांदगांव। मलैदा बेस कैंप में तैनात जवान सोमवार को अचानक हथियार के साथ गायब हो गया। वह ड्यूटी के दौरान ही अपना हथियार लेकर कैंप से नदारद रहा।

जवान के हथियार समेत गायब रहने की खबर से बेस कैंप में हड़कंप मच गया। पुलिस नक्सली वारदात की अाशंका से चिंतित थी। गायब जवान को ढूंढने के लिए फोर्स की एक टुकड़ी तैयार की गई और वह जवान को तलाशने के लिए निकल पड़ी।

सर्चिंग में निकले जवानों की टुकड़ी को उक्त जवान भावे क्षेत्र में मिला। उसे हथियार समेत वापस बेस कैंप लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई। हालांकि जवान के गायब होने की वजह पता नहीं चल पाई है। इधर पुलिस अधिकारी इस संबंध में मीडिया से कोई बात करना नहीं चाह रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word