March 17, 2026

निगम के बकाया करों की वसूली में आई तेजीः आयुक्त

कोरबा 19 फरवरी। नगर पालिक निगम के नये आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात् निगम के बकाया कर वसूली में भारी तेजी आई है। श्री पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर निगम कोरबा के राजस्व शाखा से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी लगातार सख्ती बरत रहे है और सम्पत्तिकर, जलकर, दुकानों का भाड़ा सहित विभिन्न बकाया करों की वसूली कर रहे है। अब तक राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दुकान किराये की 83 लाख 19 हजार रूपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है। जिन दुकानदारों द्वारा लंबे समय से दुकानों का भाड़ा नहीं पटाया गया है उनके प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर निगम का अमला किराये पटाने पर जोर दे रहा है तथा ताला भी लगा रहा है। अब तक सैकड़ों दुकानों पर ताला लगाया जा चुका है।

इसी प्रकार नगर निगम के विभिन्न वार्डों एवं जोन कार्यालयों में संपत्तिकर, जलकर एवं विभिन्न बकाया करों की वसूली के लिए शिविर लगाया गया। इन शिविरों में 1 करोड़ 5 लाख 76 हजार रूपये से अधिक की अब वसूली हुई है। नगर निगम का बकाया वसूली अभियान अभी भी लगातार चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। अनुमान है कि मार्च तक 5 करोड़ रूपये से अधिक की कर वसूली हो जायेगी। कर वसूली में तेजी से निगम की माली हालत में भी सुधार हुआ है। करों की वसूली में तेजी के लिए विभिन्न जोनों में लंबे समय से पदस्थ राजस्व अधिकारियों के स्थानांतरण को भी अह्म माना जा रहा है। जिसे निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने जनवरी माह में पदभार ग्रहण करते ही सबसे पहले फेर बदल किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word