February 25, 2026

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

हर दिन

*मंगलवार, फाल्गुन कृष्ण षष्ठी, वि सं 2078 तदनुसार 22 फरवरी 2022*

*देश में आज-कमल दुबे*

• विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन, ईयू फोरम के दौरान “इंडो-पैसिफिक पार्क्स पार्टनरशिप” के लिए संयुक्त रूप से इंडो-फ्रेंच कॉल का करेंगे शुभारंभ

• केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में पब्लिक डोमेन में ग्रामीण कनेक्टिविटी जीआईएस डेटा करेंगे लॉन्च

• केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सप्ताह भर चलने वाले उत्सव ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ का दोपहर 3 बजे उद्घाटन करेंगे। भारत में 75 स्थानों पर आज से 28 फरवरी 2022 के दौरान एक सप्ताह तक चलेगा यह उत्सव

• संस्कृति मंत्रालय ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ के हिस्से के रूप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की उपलब्धियों के 75 वर्षों को दर्शाने वाले देशभर में 75 स्थानों पर स्मारक प्रदर्शनियों का करेगा आयोजन

• भारत और पाकिस्तानी अधिकारियों और विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अटारी-वाघा में औपचारिक रूप से पहली खेप को झंडी दिखाकर किया जाएगा रवाना

• वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रानीगंज, कोरांव और प्रयागराज के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में करेंगे रोड शो

• वारंगल स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान छात्रों के लाभ के लिए अपने परिसर में आज से 28 फरवरी तक विज्ञान सप्ताह महोत्सव की करेगा मेजबानी

• नई दिल्ली से चलेगी भारतीय रेलवे की श्री रामायण यात्रा ट्रेन

• एयर इंडिया आज से 26 फरवरी के बीच भारत-यूक्रेन उड़ानें करेगी संचालित.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word