March 23, 2026

खाकी के रंग स्कूल के संग, कार्यक्रम के लेमरु पहुंची कोरबा पुलिस

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के हाई स्कूल कटुरुआं और गढ़ उपरोड़ा के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया कानून का पाठ

कोरबा 23 फरवरी। विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बेड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट सहित संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

21 फरवरी 2022 को दूरस्थ ग्रामीण थाना लेमरु के शासकीय हाई स्कूल कुटुरुआं एवम गढ़ उपरोड़ा में ’खाकी के रंग स्कूल के संग’ कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में बच्चों को सामान्य कानून, बाल विवाहए घरेलू हिंसा, बाल श्रम एसायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी लेमरु एस आर यादव, सहायक उप निरीक्षक नीलम केरकेट्टा,आर राकेश जांगड़े, रेहाना फातिमा सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यालय के प्राचार्य/शिक्षकगण एवम स्टॉफ उपस्थित रहे ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word