July 7, 2024

पल्स पोलियो टीकाकरण का शुभारंभः भारत पोलियो फ्री देश घोषित, फिर भी सुरक्षा जरूरी

कोरबा 27 फरवरी। भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गये पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की वृहद श्रृंखला के सकारात्मक परिणाम सामने आये। बीते तीन वर्षों से भारत में पोलियो के कोई भी नये मामले नहीं आये। इसलिए भारत को पोलियो फ्री देश घोषित कर दिया गया है। वर्तमान में सुरक्षा के मद्देनजर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा दी जा रही है। इस वर्ष के अभियान में जिले के 1,73,920 लाख बच्चे लाभान्वित किये जायेंगे।

सत्यार्थ प्रकाश सेवा समिति के बैनर तले संचालित पोलियो केंद्रों पर पंप हाउस आंगनबाड़ी केंद्र में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। विशिष्ट अतिथियों में नगर के पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव, रामकुमार साहू, समाज सेवी विनोद सिन्हा ने भी बच्चों को दवा प्रदान की। एनटीपीसी हॉस्पिटल जमनीपाली में कार्यपालक निदेशक विश्वस्वरूप बसु के द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा दी गई। पालकों को समझाईश दी गई की समय, कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को इस अभियान से लाभान्वित किया जाये। 15 ब्लाक में 1995 से लगातार तीन पोलियो केंद्र का सफल संचालन कर सत्यार्थ प्रकाश समिति बच्चों को लाभ दे रही है। इसमें अशोक श्रीवास्तव, निखिल सिन्हा, मुरीत रामकश्यप, इतवारी दास, दीपू चौधरी, सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में एएनएम प्रियंका तिग्गा, मधु सिंह ठाकुर लक्ष्मी निषाद पीली बाई निषाद मालती, अनीता यादव का सहयोग मिल रहा है। बुधवारी बाजार कोरबा निवासी पत्रकार विजय सिंह की पोती एवं आरक्षक सुनील राजपूत की पुत्री सुनैना को तीन माह पूर्ण होने पर आज पोलियों का पहला ड्राप पिलाया गया। करतला विकासखंड के ग्राम महुआडीह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती झूलबाई राठौर द्वारा बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

कलेक्टर ने किया अभियान का शुभारंभः-कोरबा यूपीएचसी में कलेक्टर रानू साहू और महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमएचओ डॉ बीबी बोर्डेए जिला टीकाकरण अधिकारी पुष्पेश कुमारए बीएमओ डॉण् दीपक राज सहित स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी यहां पर मौजूद रहे। डीएम ने यहां बच्चों को दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले में बच्चों के हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की और इन्हें पूरी रफ्तार देने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां पर बच्चों के अभिभावकों और पालकों को आवश्यक मार्ग-दर्शन प्रदान किया गया।

एक चक्र में तीन दिन मिलेगी सुविधाः-पोलियो नियंत्रण कार्यक्रम की सफलता को ध्यान में रखते हुए भारत में अब केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से ही बच्चों को पोलियो की दवा दी जा रही है। वर्ष में इसके लिए एक चक्र तय किया गया है। तीन दिन में इसे पूरा करना है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश और कुछ देशों में पोलियो के नये मामले मिले है। लेकिन भारत इसकी छाया से दूर हो गया है।

Spread the word