February 25, 2026

सूचना शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

*पाली के ग्राम चोढ़ा में आयोजित हुआ सूचना शिविर सह विकास फोटो प्रदर्शनी*

कोरबा 28 फरवरी। राज्य शासन द्वारा लोगों के हित के लिए लागू किए गए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। आज विकासखण्ड पाली के ग्राम चोढ़ा में सूचना शिविर सह विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणजनों ने जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लिये। शिविर में शासन की योजनाओं की प्रचार पुस्तिका जनमन, संबल एवं किसान गाईड का भी वितरण किया गया। प्रचार पुस्तिका को पढ़कर ग्रामीणों ने योजनाओं की पूर्ण रूप और सुलभ तरीके से जानकारी प्राप्त करने की बात कही। शिविर में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, आदर्श गौठान, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान,, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीडीएस, कृषि विभाग के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। 02 मार्च को सूचना शिविर का आयोजन विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम भिलाईबाजार में किया जाएगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word