March 24, 2026

किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 3 मार्च। कुसमुंडा पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश करने के साथ अगली कार्रवाई की जा रही है।

निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र के अंतर्गत इस घटना को जितेंद्र हरवंश 21 वर्ष पिता रामकुमार हरवंश निवासी कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के द्वारा अंजाम दिया गया था। कुसमुंडा थाना क्षेत्र से वास्ता रखने वाली एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अनाचार करने की कोशिश की गई। कई मौकों पर इस तरह का कृत्य किया गया। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में अवगत कराया था। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट कुसमुंडा थाना में दर्ज कराई गई थी। आरोपी तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने सूचना एकत्र करने के साथ उसे 354 घ आईपीसी और 12 पाक्सो एक्ट, अपराध क्रमांक 77/22 में गिरफ्तार कर लिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word