March 19, 2026

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 17 अप्रेल को

31 मार्च 2022 तक लिए जाएंगे आवेदन

कोरबा 8 मार्च। शैक्षणिक वर्ष 2022.23 के लिये प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 17 अप्रेल 2022 को आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। जिले के विद्यार्थी आवेदन फॉर्म एवं प्रवेश परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, स्याहीमुड़ी के प्रयास आवासीय विद्यालय तथा जिले के सहायक आयुक्त कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी आवेदन फॉर्म एवं अन्य विस्तृत जानकारियां वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word