March 19, 2026

डीए मामले से नाखुश कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कोरबा 8 मार्च। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कोरबा के पदाधिकारियों के द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुख्य मांगों जिसमें पुरानी पेंशन बहाली एवं 14 फीसदी डीए व अन्य 28 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर कलेक्टर कोरबा श्रीमती रानू साहू को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष एम एस, चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सी.आर.लहरे, नरोत्तम साहू, उपाध्यक्ष दिनेश साहू, श्यामेंद्र पाल सिंह, नवनीत पटेल कार्यकारिणी सदस्य, टिकेश्वर पुलस्त ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा, श्री महिलांगे करतला, गोवर्धन कंवर कोरबा, हबीब खान पोड़ी उपरोड़ा, बसंत शुक्ला आदि कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word