February 27, 2026

साहू संघ महिला द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

कोरबा 9 मार्च। जिला साहू संघ महिला द्वारा बीएमएस कार्यालय मुड़ापार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि रेणुका साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गिरजा साहू के विशेष उपस्थिति में महिला दिवस का कार्यक्रम मनाया गया ।

जिला अध्यक्ष गिरजा साहू ने सभी प्रकोष्ठ की महिलाओं की उपस्थिति में पूर्व संगठन सचिव रही श्रीमती देवकी साहू को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया गया । पूर्व में श्रीमती देवकी साहू समाज की संगठन सचिव रही हैं सहभागिता के लिए काफी सक्रिय रही है जिसे कारण उन्हें जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं श्रीमती धनश्री साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 5, श्रीमती लखनी देवी साहू पूर्व जिला अध्यक्ष, दर्री तहसील उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू तहसील हरदीबाजार उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजू साह कोरबा तहसील उपाध्यक्ष, श्रीमती लछन साहू पाली तहसील उपाध्यक्ष, श्रीमती आरती साहू उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम माता कर्मा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमें देवकी साहू श्यामता साहू मीना साहू, तिहारो साहू, अनूपा साहू, ईश्वरी साहू राजकुमारी साहू, सुनीता साहू, संतोषी साहू , सुधा साहू, राधिका साहू, ईश्वरी साहू, राधा साहू, गौरी, अनीता, प्रीति साहू, आरती साहू, रंजना साहू, श्यामबाई साहू, पुष्पा साहू, लक्ष्मी साहू, सरोज साहू, दया मती साहू, संतोषी साहू, जागेश्वरी साहू, सुमन साहू, उषा साहू, अंजनी साहू, रश्मि साहू, किरण साहू एवं सफल समाज की समस्त बहनों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word